MP News: मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, निर्देशक बोले- 'यह लव जिहाद और साजिश है'

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को 'लव जिहाद' और PFI की गहरी साजिश करार दिया है, जबकि मोनालिसा ने उन पर परिवार को भड़काने और अनुचित व्यवहार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के बाद कानूनी जांच शुरू हो गई है और निर्देशक ने दावा किया है कि वह परिवार को न्याय दिलाने के लिए केरल जाने को भी तैयार हैं.

ADVERTISEMENT

मोनालिसा
मोनालिसा
google news

महाकुंभ में अपनी सादगी से वायरल होकर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी शादी और उसके बाद पैदा हुआ विवाद है. मोनालिसा ने केरल के एक मुस्लिम युवक फरमान से शादी कर ली है, जिसके बाद उनकी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.