स्वामित्व योजना पर रार: देवास में 1000 से अधिक पटवारियों का प्रदर्शन, 3 दिन में बहाली न होने पर पूरे मध्य प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी

मध्य प्रदेश में 3 पटवारियों की सेवा समाप्ति के विरोध में इंदौर-उज्जैन संभाग के 1000 से अधिक पटवारियों ने प्रदर्शन किया. संघ ने 3 दिन में बहाली न होने पर पूरे मध्य प्रदेश में काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश में तीन पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में पटवारियों का गुस्सा फूट पड़ा है. इंदौर और उज्जैन संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 1,000 से अधिक पटवारियों ने भोपाल चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया.