MP Politics: नरोत्तम मिश्रा को BJP जल्द ही सौंपने वाली है बड़ी जिम्मेदारी? दतिया चुनाव प्रभारी के दावे के बाद हलचल हुई तेज!
Narottam Mishra News: दतिया उपचुनाव के बीच बीजेपी सांसद और चुनाव प्रभारी भरत सिंह कुशवाहा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा जैसे अनुभवी नेता को कभी घर नहीं बैठाएगी और उन्हें जल्द ही संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

दतिया चुनाव प्रभारी ने नरोत्तम मिश्रा को लेकर किया बड़ा दावा
मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है और अपने दिग्गज नेताओं को दतिया में कैंप करा दिया है. ग्वालियर से बीजेपी सांसद और दतिया के चुनाव प्रभारी भरत सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की चुनावी स्थिति, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि दतिया में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलना तय है क्योंकि पार्टी ने संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. उनके टिकट से मूल कार्यकर्ताओं में भारी प्रसन्नता है.
