मध्य प्रदेश में दतिया सीट पर कांग्रेस को झटका, अब कैसे बिगड़ा राज्यसभा चुनाव का गणित
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने से राज्यसभा चुनाव का समीकरण बदला. जानें कैसे नरोत्तम मिश्रा के प्रतिद्वंदी की अयोग्यता कांग्रेस के लिए बनी बड़ी चुनौती.
ADVERTISEMENT

दतिया सीट खाली होने के बाद बदला राज्यसभा चुनाव का गणित.
मध्यप्रदेश की राजनीति में दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता जाना केवल एक सीट का खाली होना नहीं है बल्कि यह आगामी राज्यसभा चुनाव का पूरा अंकगणित बदल देने वाला घटनाक्रम साबित हो सकता है. ऐसे समय में जब राज्यसभा की हर एक वोट निर्णायक होती है, कांग्रेस के लिए यह झटका दोहरी मार बनकर सामने आया है.