MP में BJP के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट की एंट्री के बाद कैसे जीत पाएंगी कांग्रेस की मिनाक्षी नटराजन ?

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी ने महेश केवट को उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है, जिससे अब कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की राह कठिन हो गई है.

ADVERTISEMENT

महेश केवट मिनाक्षी नटराजन
महेश केवट मिनाक्षी नटराजन
google news

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है. बीजेपी ने सस्पेंस खत्म करते हुए तीसरी सीट के लिए भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बीजेपी की तरफ से मैदान में उतरे महेश केवट की एंट्री ने कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की राह को बेहद मुश्किल बना दिया है. इस फैसले के बाद से ही मध्य प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर है और कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है.