शाजापुर: मैडम की जगह स्कूल में पढ़ाते रहे 'शिक्षक पति', फिर ऐसे खुला राज, जानें कैसे सामने आई पूरी कहानी
Shajapur Dummy Teacher Case: मध्य प्रदेश के शाजापुर से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है. मुल्लाखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जैसमीन बी की जगह उनके पति सादिक सिद्दीकी पिछले 2 साल से बच्चों को पढ़ा रहे थे. मैडम पूरा वेतन उठाती थीं और क्लास पति लेते थे. मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है.
ADVERTISEMENT

2 साल से पत्नी की जगह पढ़ाता था पति
Shajapur Dummy Teacher Case: मध्य प्रदेश में 'अजब है सबसे गजब है' की कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डमी टीचरों (Dummy Teachers) का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आपने अब तक सरपंच पति या पार्षद पति के बारे में तो सुना होगा, लेकिन शाजापुर से अब 'शिक्षक पति' का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं.
