MP Tourism: देश का दिल MP देखने उमड़ पड़े पर्यटक, अकेले उज्जैन पहुंचे 5 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट
MP Best Tourist Place Ujjain Mahakaleshwar: ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य लिये मध्य प्रदेश देश-दुनिया में मशहूर है. यही वजह है कि यहां बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं. मध्य प्रदेश में साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है. इसमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट उज्जैन पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में एक साल के अंदर 11 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं.
Madhya Pradesh Best Tourist Place Ujjain: मध्य प्रदेश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य लिये देश-दुनिया में मशहूर है. MP की खूबसूरती बयान करने जाएं तो एक उम्र भी कम पड़ जाए, यही वजह है कि यहां बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं. मध्य प्रदेश में साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है. आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा टूरिस्ट कहां पहुंचे और टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस में कौन सी जगहें शामिल हैं.