मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में 600 करोड़ का घोटाला! ऐसे हुआ पूरा खेल, जानें किस-किसके खातों में पहुंचा पैसा?
MP Treasury System Fraud: मध्य प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये के सरकारी फंड में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. अफसरों और कर्मचारियों ने IFMIS सिस्टम में सेंध लगाकर पत्नी व रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. इस मामले में 400 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.
ADVERTISEMENT

MP के सरकारी खजाने से 600 करोड़ रुपये गायब,
MP Treasury Scam 600 Crore: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और सरकारी सिस्टम की सुरक्षा में भारी चूक का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राज्य सरकार के खजाने से करीब 600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी की बात उजागर हुई है. बताया जा रहा है कि सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर सरकारी पैसे को अपनी पत्नियों, रिश्तेदारों और निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया. क्या है पूरा मामला कौसे इस महाघोटाले को दिया गया अंजाम? जानते हैं इस खबर में...
