MP UCC Bill 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता बिल, जानिए शादी, तलाक और लिव-इन को लेकर क्या बदल जाएगा
MP UCC Bill 2026: विधानसभा में पेश हुए MP UCC बिल के तहत अब राज्य में सभी धर्मों के लिए एक ही शादी, कानूनी तलाक और संपत्ति में बेटा-बेटी को समान अधिकार का नियम लागू होगा.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में 'समान नागरिक संहिता अधिनियम 2026' पेश कर दिया है.
उत्तराखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. मानसून सत्र के दौरान सीएम मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी का बिल पेश कर दिया है. सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी ने उत्तराखंड, गुजरात और असम के यूसीसी मॉडल का गहन अध्ययन कर इसका मसौदा तैयार किया है. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद आम नागरिक के जीवन और कानूनों पर क्या-क्या असर पड़ेगा:
