जो एक शादी करेगा उसी को MP में रहने का अधिकार! CM मोहन का बड़ा ऐलान, आएगा विधेयक!

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया है कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में समान कानून का विधेयक लाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अचानक बढ़ गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक जनसभा में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में बहुत जल्द सभी नागरिकों के लिए एक जैसा कानून लागू होगा. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि देश में अब दो तरह के कानून नहीं चलेंगे और राज्य में कानूनी तौर पर रहने का हक सिर्फ एक शादी करने वालों को ही मिलना चाहिए.