मध्य प्रदेश: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अभियान शुरू, 18 साल के युवाओं को मौका; हटाई गई 2003 की बाध्यता

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत छूटे हुए नामों को जोड़ने का अभियान शुरू.10 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान; फॉर्म-6 भरकर BLO के पास जमा कर सकते हैं आवेदन. जानें 2003 की बाध्यता खत्म होने के बाद फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Representational Image
Google CTA

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम शुरू हो गया है. यह अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा. इस बार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए वर्ष 2003 की मतदाता सूची की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है. इसके तहत जिन मतदाताओं के नाम पूर्व में सूची से काट दिए गए थे उन्हें अब दोबारा जोड़ा जा रहा है. इसके साथ ही, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को भी नया वोटर बनने का अवसर मिलेगा.