MP Weather: 22 जुलाई को कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं बिजली का शोर, सीहोर और नर्मदापुरम में येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में र 22 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसके तहत रीवा, गुना और श्योपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
MP Weather Update 22 July: मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल पूरी रफ्तार में दौड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 22 जुलाई को एमपी के अलग-अलग हिस्सों में बादलों का जोरदार तांडव देखने को मिल सकता है. कहीं बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम पानी गिरेगा तो कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती हवाएं मौसम का रुख बदलेंगी. आइए, जानते हैं आपके अपने जिले के मौसम के मिजाज कैसे रहने वाले हैं,
