MP Weather Update: एमपी में आसमानी आग का कहर! कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें कब तक मिलेगी राहत
MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जानिए किन जिलों में लू का खतरा ज्यादा है, कब मिलेगी राहत और क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ.
ADVERTISEMENT

MP Heatwave Alert
मध्य प्रदेश में अब गर्मियों ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सूरज की तपिश अब इतनी बढ़ गई है कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, न केवल दिन बल्कि रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है, जिससे रातें भी गर्म होने लगी हैं.