MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', रात में भी चलेगी लू, जानें मानसून पर क्या है अपडेट

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें रात में भी लू चलने की संभावना जताई गई है. क्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और मानसून के कुछ धीमे रहने के आसार हैं.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
google news

मध्य प्रदेश में अब मौसम ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. अप्रैल के सुहावने दिनों के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए 'हीट वेव' (Heat Wave) का येलो अलर्ट जारी किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी जोरदार इजाफे की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को रात में भी लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.