एमपी में मौसम ने ली करवट: प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ी, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है. IMD ने भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. जानिए अपने शहर के मौसम का हाल.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बिजली का अलर्ट.
Google CTA

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की है. मध्य भारत में प्री मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.