MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च में ही 'मई' जैसी तपन, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
MP me garmi ka alert: मध्य प्रदेश में मार्च के पहले ही हफ्ते में सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने एमपी के कई जिलों में तपिश बढ़ा दी है, जिससे तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर जा चुका है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update:
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी ने वक्त से पहले ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में लू जैसी स्थिति बन रही है.