MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा 26 मार्च को मौसम? जानिए तापमान से लेकर बारिश को लेकर क्या है अपडेट!

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम का रुख बदल रहा है. जानें भोपाल समेत पूरे प्रदेश में 26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, तापमान कितना रहेगा, क्या होगी बारिश और आने वाले दिनों में गर्मी का क्या असर पड़ेगा. IMD के ताजा पूर्वानुमान के साथ पढ़ें पूरी डिटेल रिपोर्ट और जरूरी सावधानियां.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
google news

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदल रहा है. राज्य के कुछ इलाकों में एक ओर जहां धूप की वजह से गर्मी लग रही है तो वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश और हवा के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 26 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने वाला है, हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का असर साफ महसूस होगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी तरह की बारिश या गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की जरूरत है.