MP Weather Update: 9 दिसंबर को सर्दी चरम पर, एमपी में कोल्ड डे की मार, भोपाल से पचमढ़ी तक कंपकंपाता मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 दिसंबर को सर्दी और तेज होने वाली है, कई जिलों में कोल्ड वेव और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. दिन में हल्की गर्मी के बावजूद रात का तापमान कई जगहों पर 10°C से नीचे गिर सकता है, जिससे यात्रा, काम-काज और फसलों पर असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप
मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप
Google CTA

MP Weather Update 9 December: मध्य प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत से चली आ रही ठंड अब 9 दिसंबर को और सख्त रूप लेने जा रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी और उत्तर–पश्चिमी हवाएं लगातार तेज हो रही हैं, जिनके चलते घना कोहरा फैलने की संभावना बढ़ गई है. खासकर सुबह-सवेरे विजिब्लीटी बेहद कम हो सकती है जिससे यात्रा और यातायात दोनों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं.