MP Weather Update: 23 नवंबर से फिर कांपेंगे एमपीवासी, इन इलाकों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन यह राहत अधिक दिनों तक टिकने वाली नहीं है. 22 नवंबर के बाद तापमान में दोबारा तेज गिरावट, शीतलहर, कोहरा और बूंदाबांदी जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP cold wave alert, early winter in Uttar Pradesh, temperature drop in UP districts, UP weather update, night temperature falls UP, cold wave warning India, Uttar Pradesh winter news
UP cold wave alert
google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम इस समय एक बार फिर करवट ले रहा है. बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान ने प्रदेशवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था लेकिन अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है. हवाओं के रुख में आई नरमी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन यह राहत कितने दिनों तक टिकेगी इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है.