MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आफत की बारिश और ओलावृष्टि! अप्रैल के पहले दिन 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी

MP weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां अप्रैल की शुरुआत तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हो रही है. मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर और क्या है ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh rain alert
Madhya Pradesh rain alert
google news

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. पिछले 24 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. अप्रैल महीने की शुरुआत इस बार चिलचिलाती धूप के बजाय आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के साथ हो रही है.