MP Weather Update: डिंडोरी, मंडला समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, अपने इलाके का हाल जानें

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है, खासकर डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में सतर्कता जरूरी है. बाकी जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, लेकिन गरबा त्योहार के दौरान मौसम ठीक रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
google news

मध्य प्रदेश में नवरात्रि के गरबा आयोजकों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन कुछ जिलों में अब भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने MP के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.