MP की बेटी की खौफनाक दास्तान: 'नवीन' बनकर मिला नावेद, 13 साल तक किया प्रताड़ित, तीन निकाह, तलाक और झेला हलाला का दंश
मध्य प्रदेश की रहने वाली एक हिंदू युवती को 'नवीन' नामक युवक ने अपनी जाल में फंसाया, जो बाद में नावेद निकला. पीड़िता को 13 साल तक बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया.
ADVERTISEMENT

MP की बेटी की खौफनाक दास्तान
मध्य प्रदेश से लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण का एक ऐसा सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक पीड़ित हिंदू युवती (ब्राह्मण परिवार से) ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे वह पिछले 13 सालों से एक सोची-समझी साजिश और दलदल में फंसी रही. नाम बदलकर दोस्ती करने से शुरू हुआ यह सिलसिला जबरन धर्मांतरण, तीन निकाह, तीन तलाक और हलाला जैसी अमानवीय प्रताड़ना तक पहुंच गया. सुरक्षा कारणों से पीड़िता का नाम उजागर नहीं किया गया है.