MPL 2026: 'लड़कियां लड़कों से कम नहीं, उन पर भरोसा जताएं', प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं ग्वालियर शेरनीज की कप्तान नुजहत परवीन का बड़ा बयान

MPL 2026 Final: इंदौर में संपन्न हुए मध्य प्रदेश लीग (MPL) सीजन 3 में महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया. ग्वालियर शेरनीज की कप्तान नुजहत परवीन ने टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज और ऑरेंज कैप जीतने के बाद 'एमपी तक' से खास बातचीत की और अपनी इस रोमांचक जर्नी के अनुभव साझा किए. पूरी खबर पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ग्वालियर शेरनीज की कप्तान नुजहत परवीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'और 'ऑरेंज कैप' से नवाजा गया.
google news

मध्य प्रदेश लीग (MPL 2026) का तीसरा सीजन इंदौर में बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. इस सीजन में पुरुषों के साथ-साथ मध्य प्रदेश की बेटियों और महिला क्रिकेटरों ने भी मैदान पर अपना जबरदस्त दमखम दिखाया. टूर्नामेंट में पहली बार उतरी ग्वालियर शेरनीज (Gwalior Shernies) की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और रनर-अप (उपविजेता) रही. टीम की कप्तान और महिला प्रीमियर लीग (WPL) खेल चुकीं अनुभवी खिलाड़ी नुजहत परवीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' (Player of the Tournament) और 'ऑरेंज कैप' से नवाजा गया.