MPL 2026: 'नतीजा हक में नहीं रहा, पर टीम ने दिल जीता', फाइनल में हार के बाद निमाड़ ईगल्स के कुमार कार्तिकेय का बड़ा बयान

MPL 2026 Final: इंदौर में मध्य प्रदेश लीग (MPL) सीजन 3 के फाइनल में निमाड़ ईगल्स की हार के बाद स्टार स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने 'एमपी तक' से खास बातचीत में बताया कि भले ही नतीजा टीम के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. जानिए कुमार कार्तिकेय ने इस लीग और एमपी क्रिकेट के भविष्य को लेकर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
रॉयल निमाड़ ईगल टीम के कुमार कार्तिकेय का इंटरव्यू.
Google CTA

मध्य प्रदेश लीग (MPL 2026) का तीसरा सीजन इंदौर में बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गया है. इस साल खिताबी मुकाबले में चंबल की टीम ने जीत हासिल की, वहीं स्टार स्पिनर कुमार कार्तिकेय की टीम निमाड़ ईगल्स (Nimar Eagles) को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन और फैंस से मिले सपोर्ट को लेकर कुमार कार्तिकेय ने खुशी जाहिर की है.