MPPSC: मैहर की वर्षा का कमाल, 20 दिन की बेटी को गोद में लेकर दिया इंटरव्यू, महिला कैटेगरी में फर्स्ट रैंक लेकर बनीं DSP
बेटी के जन्म के सिर्फ 20 दिन बाद इंटरव्यू देकर वर्षा पटेल ने MPPSC में महिला वर्ग में पहली रैंक हासिल की और DSP बनीं. उनकी सफलता संघर्ष, परिवार के सहयोग और माँ के सपनों को पूरा करने की जिद की मिसाल है.
ADVERTISEMENT

20 दिन की बेटी के साथ दिया इंटरव्यू
MPPSC Topper 2024: मध्य प्रदेश की मैहर की रहने वाली वर्षा पटेल ने MPPSC की परीक्षा में महिला वर्ग यानी वीमेन कैटेगरी में पहला स्थान हासिल कर DSP बनने का सपना सच कर दिखाया है. खास बात यह है कि जिस वक्त उनका इंटरव्यू था, उस वक्त वर्षा की बेटी मात्र 20 दिन की थी.