MPPSC के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों को सरकार ने भेजा जेल तो भड़के राहुल गांधी
MPPSC protest: एमपीपीएससी की परीक्षाओं से जुड़े विवाद ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. मध्य प्रदेश में आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का दावा है कि एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती निकालने के वादे के विपरीत केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरा है.
Rahul Gandhi on MPPSC protest: एमपीपीएससी की परीक्षाओं से जुड़े विवाद ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रही है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंट रही है. वहीं, भाजपा सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कोर्ट के आदेशों का पालन कर रही है.