जहरीले कचरे पर बवाल तेज, पीथमपुर में विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 2 युवकों ने पेट्रोल छिड़क खुद को लगाई आग
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इंदौर में और पीथमपुर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. विपक्ष तो इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ है ही, सत्ता पक्ष के नेता भी पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने का विरोध कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

भोपाल के कचरे को लेकर पीथमपुर में जबर्दस्त बवाल.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भोपाल से आए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे पर बवाल
इंदौर के पीथमपुर में कचरा जलाए जाने का जमकर विरोध
विपक्ष के साथ ही बीजेपी विधायक ने भी खोल दिया मोर्चा
Bhopal Gas Tragedy: भोपाल से आए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाकर नष्ट करने के मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है. सरकार के इस निर्णय के विरोध में बीजेपी के विधायक ही आ गए हैं. वहीं, झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कचरा जलाने के विरोध में धरना शुरू कर दिया है. इससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में बैठक बुलाकर समझाने की कोशिश की है.