एयरफोर्स अफसर की पत्नी के साथ खौफनाक कांड, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, जबरन निकाह और धर्मांतरण का दबाव, Video वायरल
नागपुर में एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला. पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, छिंदवाड़ा के मौलाना की तलाश जारी.
ADVERTISEMENT

महिला के धर्म परिवर्तन का वीडियो वायरल.
महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय वायुसेना (Airforce) के एक अधिकारी की पत्नी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने, जबरन निकाहनामा तैयार कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है. इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है और एक युवक उसका हाथ पकड़कर कुछ धार्मिक बातें करता दिख रहा है.