नीम करोली बाबा का भोपाल कनेक्शन, 53 सालों से एक घर में रखा हुआ है अस्थि कलश! जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा से जुड़ी एक अनोखी कहानी सामने आई है. उनका अस्थि कलश पिछले 53 सालों से भोपाल में सुरक्षित रखा गया है. जानिए कैसे उनके बेटे इसे यहां लाए, बाबा का भोपाल से क्या खास कनेक्शन रहा और क्यों इस कलश को आस्था का प्रतीक माना जाता है.
ADVERTISEMENT

Neem Karoli Baba Bhopal Connection
करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक, हनुमान जी के अनन्य भक्त और चमत्कारी संत नीम करोली बाबा से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. उत्तराखंड के कैंची धाम में एक ओर बाबा के दर्शन के लिए लोगों का भीड़ उमड़ा हुआ रहता है, वहीं अब उनका भोपाल से एक कनेक्शन सामने आया है. दरअसल, बाबा नीम करोली का एक अस्थि कलश पिछले 53 सालों से भोपाल में सुरक्षित रखा हुआ है. यह कलेश किसी और के पास नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे अनेग सिंह के परिवार के पास ही है, जो फिलहाल भोपाल में रहता है.