NEET Paper Leak मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़ी एक और बड़ी मछली, मनीषा मंधारे 14 दिन की रिमांड पर, जानें कौन हैं ये
नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर 14 दिनों की रिमांड पर लिया है. इस जांच के दौरान इस महाघोटाले के तार मध्य प्रदेश के सिहोर स्थित एक यूनिवर्सिटी से भी जुड़ गए हैं.
ADVERTISEMENT

नीट मामले में मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) में हुए कथित महाघोटाले की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं. मामले की तफ्तीश कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के हाथ आज एक और बड़ी सफलता लगी है. सीबीआई ने पेपर लीक नेटवर्क में बेहद अहम भूमिका निभाने वाली और पेपर सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता और आरोपियों की भूमिका को देखते हुए आरोपी मनीषा को 14 दिनों की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया है.