माधवराव सिंधिया की मूर्ति के अपमान पर मचा बवाल, NHAI ने लिया बड़ा एक्शन; 4 इंजीनियर सस्पेंड

Madhavrao Scindia's Statue: कटनी में एक चौराहे पर माधवराव सिंधिया की लगी हुई मूर्ति हटाए जाने के तरीके को लेकर बड़ा बवाल मच गया. जेसीबी से फंदे पर लटका कर मूर्ति को शिफ्ट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया.

ADVERTISEMENT

एमपी का वीडियो वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के कटनी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमपी के कटनी में चौराहे पर माधवराव सिंधिया की मूर्ति हटाए जाने के तरीके को लेकर बवाल हो गया

point

मूर्ति को जेसीबी से फंदे पर लटका कर शिफ्ट किया गया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

point

मूर्ति हटाने के अमानवीय तरीके को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कड़ी आपत्ति जताई है

Madhavrao Scindia's Viral Video: मध्य प्रदेश के कटनी में एक चौराहे पर माधवराव सिंधिया की लगी हुई मूर्ति हटाए जाने के तरीके को लेकर बड़ा बवाल हो गया. दरअसल, मूर्ति को जेसीबी से फंदे पर लटका कर शिफ्ट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोल दिया. अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बड़ा एक्शन ले लिया है. अथॉरिटी ने अपने 4 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है.