NIA की टीम ने भोपाल में डाली रेड, 5 घंटे चली कार्रवाई, मिला PFI फंडिंग कनेक्शन

MP Breaking News: NIA की टीम ने प्रतिबंधित सगंठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की फंडिंग से जुड़े मामले में भोपाल में छापा डाला है. राजधानी भोपाल के खानूगांव पहुंची NIA की टीम ने सुबह करीब 4 बजे रेड डाली. करीब पांच घंटे तक चली छापेमारी की इस कार्रवाई में एक घर से कुछ कागजात […]

NIA team raided Bhopal, MP News, Crime News, Bhopal
NIA team raided Bhopal, MP News, Crime News, Bhopal
social share
google news

MP Breaking News: NIA की टीम ने प्रतिबंधित सगंठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की फंडिंग से जुड़े मामले में भोपाल में छापा डाला है. राजधानी भोपाल के खानूगांव पहुंची NIA की टीम ने सुबह करीब 4 बजे रेड डाली. करीब पांच घंटे तक चली छापेमारी की इस कार्रवाई में एक घर से कुछ कागजात जब्त किए हैं.

NIA की टीम सुबह करीब 4 बजे भोपाल के खानूगांव पहुंची और एक घर पर रेड डाली. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान पीएफआई फंडिंग के सबूत मिले हैं. बता दें कि पीएफआई संगठन को देशविरोधी गतिविधियों के चलते पिछले साल ही केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है.

ये भी पढ़ें: श्राद्ध कराने वाले बुजुर्ग पंडित की पिटाई का वीडियो वायरल, सामने आयी हैरान करने वाली कहानी

यह भी पढ़ें...

    follow on google news