आईपीएस आयुष जाखड़ को धमकी देकर फंसे BJP विधायक प्रीतम लोधी, IPS एसोसिएशन ने अब खोला मोर्चा
BJP MLA Pritam Lodhi controversy: मध्य प्रदेश में सियासी बवाल! प्रीतम सिंह लोधी द्वारा आयुष जाखड़ को दी गई धमकी के बाद IPS एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. बेटे के एक्सीडेंट केस से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव में बदल गया है. जानिए पूरा मामला और आगे क्या हो सकता है.
ADVERTISEMENT

आईपीएस को धमकी देकर बुरे फंसे BJP विधायक प्रीतम लोधी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एक आईपीएस अधिकारी को सरेआम धमकी दी है, जिसके बाद प्रदेश का प्रशासनिक अमला और आईपीएस एसोसिएशन उनके खिलाफ लामबंद हो गया है. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला और अब क्यों हो रहा है बवाल.