राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को मिली बेल! UP पुलिस की एक 'गलती' ने जेल से बाहर निकाली सोनम
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने गिरफ्तारी के समय यूपी पुलिस द्वारा की गई तकनीकी गलतियों को बेल का आधार माना है.
ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi Murder Case Update
इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है. हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. हालांकि, इस जमानत के पीछे की जो वजह सामने आई है, उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस की एक 'क्लेरिकल मिस्टेक' (लिपिकीय त्रुटि) सोनम के लिए वरदान साबित हुई.