Rajgarh News: मध्य प्रदेश में चोरों की बारात में 153 पुलिस वाले बने बाराती, बजा दिया बैंड, मामला बड़ा गजब
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया गांव में पुलिस ने एक अनोखे ऑपरेशन के तहत कुख्यात कड़िया गिरोह के चार वांछित अपराधियों को उनकी ही शादी में गिरफ्तार किया. यह गिरोह शादी समारोहों में कीमती सामान चुराने के लिए जाना जाता है.
ADVERTISEMENT

AI इमेज
मध्य प्रदेश से एक गजब का मामला सामने आया है. यहां पहले पुलिस वाले चोरों की शादी बाराती बने फिर शादी होते ही चोरों का ही बैंड बजा दिया. दरअसल ये पूरा मामला राजगढ़ का है जहां पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कुखयात कड़िया गिरोह के 4 वांछित अपराधियों को उनकी ही शादी में गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरोह के सदस्यों की पुलिस को बहुत दिनों से तालाश थी. पूरे देश में इस गिरोह ने लूट और चोरी के कई मामलों को अंजाम दिया था.