प्यार में बाधा बन रहे थे पापा...बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से किया हमला

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. जब पिता ने इस रिश्ते का विरोध किया तो बेटी ने पहले पिता को नींद की गोलियां दीं और फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर उनपर हमला कर दिया. पुलिस जांच में सच्चाई सामने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
Google CTA

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकरी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस ने इस मामले में बेटी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.