'अरे कितनी चमचागिरी भाई...!' संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

MP Viral Video: राज्यसभा में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर 'चमचागिरी' को लेकर तंज कसते हुए तीखी टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सदन में हुई इस नोकझोंक ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है.

ADVERTISEMENT

Rajeev Shukla Statement
संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज
google news

संसद की कार्यवाही के दौरान अक्सर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में राज्यसभा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपने खास चुटीले अंदाज में ऐसा तंज कसा कि सदन में मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने जैसे ही चमाचागिरी शब्द कहा तो वहां मौजूद कुछ लोग हंसने लगे. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.