मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा खास तोहफा, जानिए कितने रुपए आएंगे अकाउंट में
रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत बहनों को 1500 रुपये का शगुन देगी. यह राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन से पहले खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में रक्षा बंधन के मौके पर सीएम मोहन यादव ने राज्य की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल सोमवार को सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि लाडली बहना योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं के बैंक खातों में 7 अगस्त 2025 को 1250 की बजाय 1500 रुपये जमा किए जाएंगे.