1 साल में 4 बार ट्रांसफर के बाद भड़की IAS नेहा मारव्या सिंह कौन हैं?
IAS Neha Marwya Singh: मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल में चौथी बार ट्रांसफर चर्चा में है. नई पोस्टिंग के महज 50 दिन बाद तबादले से नाराज IAS अधिकारी ने मैसेज के जरिए सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अधीनस्थ कर्मचारी ट्रांसफर कराने की धमकी देते थे और शिकायत करने के बावजूद उनका ही तबादला कर दिया गया. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

IAS Neha Marwya Singh
मध्य प्रदेश में इन दिनों एक IAS अधिकारी के ट्रांसफर का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह ने नई पोस्टिंग मिलने के महज 50 दिन के अंदर ट्रांसफर किए जाने पर नाराजगी जताई है. साथ ही यह एक साल में उनका चौथा ट्रांसफर है. IAS अधिकारी ने एक मैसेज के जरिए अपना दुख शेयर करते हुए सिस्टम पर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. उन्होंने मैसेज में साफ-साफ लिखा है कि वह काफी लंबे समय से धैर्य और चुप्पी साधे रखी हुई थी, लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि साथ काम करने वाले उन्हें ट्रांसफर कराने की धमकी देने लगे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं IAS नेहा मारव्या सिंह, कैसा रहा उनका करियर और उन्होंने मैसेज में क्या-कुछ लिखा है.
