MP news: RGPV की कैंटीन में गजब कांड ! छात्रों ने दिखाया खाने में दिखाया छिपकली तो स्टाफ बोला- शिमला मिर्च है, वायरल हुआ वीडियो
भोपाल के आरजीपीवी (RGPV) विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैंटीन स्टाफ इसे शिमला मिर्च बताकर खाता नजर आ रहा है। जानें पूरी घटना और विश्वविद्यालय की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

कैंटीन के खाने में छिपकली पर बवाल...फोटो: AI इमेज के साथ इनसेट में कथित छिपकली की तस्वीर.
खाना खा रहे और और अचानक उसमें पकी हुई छिपकली निकल जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है... घिनौनापन के साथ घबराहट होगी. कुछ ऐसा ही नजारा भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में देखने को मिला है. छात्रों का दावा है कि यहां कैंटीन के खाने में सब्जी में छिपकली निकल गई. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.