RGPV Paper Leak: भोपाल की RGPV यूनिवर्सिटी में परीक्षा से ठीक पहले चोरी हुए पेपर के 9 बंडल, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के RGPV विश्वविद्यालय में परीक्षा से ऐन पहले प्रश्नपत्रों के 9 बंडल चोरी होने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद प्रशासन ने परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया है. पुलिस ने गांधीनगर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

RGPV Paper Leak
मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले प्रश्नपत्रों के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है. इस सुरक्षा चूक को लेकर भोपाल के गांधीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है.
