सागर में अजब-गजब चोरी! 34 एकड़ खेत में खड़ी फसल रातों-रात गायब, सुबह खेत पहुंचा किसान तो रह गया दंग
Sagar crop theft case: मध्य प्रदेश के सागर में 34 एकड़ खेत से रातों-रात गेहूं-चना की फसल गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. किसान पुष्पेंद्र लोधी ने पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है, जबकि कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Sagar crop theft case
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. एक किसान की 34 एकड़ जमीन पर महीनों की मेहनत से तैयार की गई गेहूं और चने की फसल रातों-रात गायब हो गई. पीड़ित किसान जब सुबह अपने खेत पहुंचा, तो वहां फसल का एक तिनका तक नहीं बचा था. यह चोरी है, डकैती है या कुछ और, इसे लेकर अब पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.