शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ी हालत, फिर एक-एक कर 9 लोगों की मौत! सागर के कई गांवों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई. शनिवार रात कई गांवों के लोगों ने शराब पी थी. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना बंडा इलाके की बताई जा रही है. शनिवार रात अलग-अलग गांवों के कुछ लोगों ने शराब पी थी. इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते कई परिवारों में मातम छा गया.