Starlink विवाद पर Scindia का Elon Musk को दो टूक जवाब, Rahul Gandhi पर भी साधा निशाना!

स्टारलिंक लाइसेंस को लेकर Elon Musk और राहुल गांधी के बीच छिड़ी बयानबाजी के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार का रुख साफ कर दिया है. सिंधिया ने कहा कि सैटकॉम सेवाओं के लिए सरकार की नीति स्पष्ट है और अब तक तीन कंपनियों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सिंधिया का Elon Musk को जवाब
Google CTA

नई दिल्ली : एलन मस्क (Elon musk) की कंपनी स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने का मुद्दा अब राजनीतिक बयानबाजी का रूप लेता जा रहा है. राहुल गांधी और एलन मस्क के बीच सोशल मीडिया पर हुई बयानबाजी के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सरकार की नीति स्पष्ट की है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सम्मेलन के बाद सिंधिया ने कहा कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) सेवाओं के लिए सरकार की नीति स्पष्ट है और अब तक तीन कंपनियों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं. कंपनी को लाइसेंस के साथ सुरक्षा मंजूरी भी लेना आवश्यक है और तभी कोई कंपनी अपना संचालन शुरू कर सकती है. सुरक्षा मानकों की मंजूरी गृह मंत्रालय से मिलती है. सिंधिया ने आगे बताया है कि जब सरकार रेवेन्यू के आधार पर चार्ज तय करेगी तब संबंधित कंपनियों को स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाएगा. सिक्योरिटी अप्रूवल पूरे होने के बाद वे भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर सकेंगे.