सिंधिया राजघराने की ₹41,000 करोड़ की संपत्ति का विवाद: 29 अक्टूबर को प्रतिमा राणा को कोर्ट में पेश करने होंगे सबूत

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की ₹41,000 करोड़ की संपत्ति बंटवारे के विवाद में अदालत ने प्रतिमा देवी राना की गवाही के लिए 29 अक्टूबर की तारीख तय की है. पढ़ें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की लगभग 41,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे का विवाद एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने मामले में अंतरिम आवेदनों और आपत्तियों पर सुनवाई पूरी होने के बाद प्रतिमा देवी राना की गवाही के लिए 29 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है.