ब्रिटिश हुकूमत से 'वसूली' करेगा MP का यह रईस परिवार! 109 साल पहले दिया था ₹35,000 का कर्ज, अब ब्याज समेत लौटाने के लिए लंदन भेजा कानूनी नोटिस
MP Sehore British loan case: मध्य प्रदेश के सिहोर का एक रईस परिवार अब 109 साल पुराने कर्ज की वसूली के लिए ब्रिटिश क्राउन को कानूनी नोटिस भेजने जा रहा है. रूठिया परिवार का दावा है कि उनके पूर्वज सेठ जुम्मालाल रूठिया ने 1917 में ब्रिटिश हुकूमत को ₹35,000 उधार दिए थे, जिसकी आज ब्याज समेत कीमत ₹100 करोड़ से अधिक हो चुकी है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

MP Sehore British loan case
आमतौर पर लोग बैंकों या महाजनों से कर्ज लेते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के सिहोर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक परिवार ब्रिटिश क्राउन (लंदन) से अपना पैसा वापस मांग रहा है. सिहोर के प्रतिष्ठित रूठिया परिवार का दावा है कि आज से 109 साल पहले उनके पूर्वजों ने ब्रिटिश सरकार को ₹35,000 का कर्ज दिया था, जिसे अब वे ब्याज (सूद) समेत वापस चाहते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस अजब-गजब मामले की पूरी बात.