20 हजार की रिश्वत, गंदी चैट और फिर होटल में मिलने का दबाव... शहडोल पटवारी आशीष सोनकर पर युवती का गंभीर आरोप, अब हुआ सस्पेंड

Shahdol Patwari Ashish Sonkar Case: मध्य प्रदेश के शहडोल में जमीन और जाति प्रमाण पत्र बनवाने आई युवती से पटवारी आशीष सोनकर ने ₹20 हजार रिश्वत मांगी. ₹15 हजार लेने के बाद काम लटकाकर 6 महीने तक अश्लील मैसेज किए और अकेले होटल आने का दबाव बनाया. पीड़िता की शिकायत पर प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर दिया है.

ADVERTISEMENT

शहडोल में पटवारी की डर्टी चैट आई सामने
शहडोल में पटवारी की डर्टी चैट आई सामने
Google CTA

Shahdol Patwari Ashish Sonkar Suspended:"20 हजार रुपये मांगे थे, 15 हजार दे भी चुकी थी... लेकिन 6 महीने से काम नहीं कर रहा था. यहां-वहां बुला रहा था, होटल तक आने को कहा और गंदे-गंदे शब्द बोलकर शारीरिक शोषण करने की बात की..." सरकारी दफ्तर में जमीन से जुड़े दस्तावेज और जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची एक असहाय युवती के साथ मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जो कुछ हुआ, उसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को शर्मसार कर दिया है. काम के एवज में पहले तो रिश्वत ऐंठी गई, और जब मन इतने से भी नहीं भरा, तो पटवारी ने पीड़िता पर अकेले होटल में मिलने का अनैतिक दबाव बनाना शुरू कर दिया. हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पटवारी की तमाम अश्लील और डर्टी व्हाट्सएप चैट को सुरक्षित रखा और पूरे सबूतों के साथ सीधे कलेक्टर के सामने शिकायत दर्ज करा दी.