शिवपुरी के भदैया कुंड के पास पत्नी को गैर मर्द के साथ देख भड़का पति, सबके सामने युवके के बांधे पैर और...

शिवपुरी के भदैया कुंड में पत्नी को दोस्त के साथ देख पति का फूटा गुस्सा. चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की बेल्ट से की सरेआम पिटाई. वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई की पूरी खबर पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Shivpuri News
Shivpuri News
Google CTA

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट 'भदैया कुंड' पर मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपने दोस्त के साथ घूमने पहुँची थी, तभी उसका पति अचानक वहाँ आ पहुँचा. अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया.

चचेरे भाई को बुलाकर की मारपीट 

गुस्से में आगबबूला हुए पति ने तुरंत अपने चचेरे भाई को फोन करके मौके पर बुला लिया. इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर जो किया, उसने वहाँ मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोपियों ने पहले महिला के दोस्त के पैर बाँधे और फिर बेल्ट निकालकर सरेआम महिला और उसके साथी की बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान पीड़ित युवक लगातार खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों को उस पर बिल्कुल दया नहीं आई.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस पूरी घटना का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक महिला और उसके साथी पर बेल्ट बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस कार्रवाई और पारिवारिक विवाद 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को फिजिकल थाने ले आई. पुलिस की शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था और महिला पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. मंगलवार को अचानक आमने-सामने होने के बाद यह पूरा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

छोटी सी बच्ची पर तानी बंदूक और गांववालों पर फायरिंग, कैसे पारदी गैंग ने की एक गांव में लूटपाट ?