शिवपुरी: BJP विधायक के बेटे का थार से तांडव! 3 को रौंदा, फिर पीड़ितों को ही दी धमकी; वीडियो वायरल
BJP MLA Son Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे राकेश लोधी की थार से लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद पीड़ितों को धमकाने का वीडियो वायरल. जानिए पूरा मामला, पुलिस कार्रवाई और ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Son Viral Video
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके बयान नहीं बल्कि उनके बेटे की करतूत है. विधायक के बेटे राकेश लोधी की तेज रफ्तार थार गाड़ी ने राह चलते कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि हादसे के बाद विधायक पुत्र माफी मांगने के बजाय घायलों और वहां मौजूद लोगों पर ही बरस पड़े. इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.