MP में दो युवतियों के साथ दिल दहलाने वाला कांड, मैहर में बंधक बनाकर दरिंदगी, रीवा में छात्रा को खींच ले गए

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश में महिलाओं से दरिंदगी दो दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं. पहला मामला मैहर का है, जहां पर चार आरोपियों ने सतना से एक लड़की को किडनैप किया. वहीं रीवा में एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सतना से लापता हुई युवती के साथ मैहर के एक ढाबे में बंधक बनाकर गैंगरेप

point

ट्रक ड्राइवर को बेचने के दौरान युवती ढाबे के बाथरूम से कूदकर जान बचाकर भागी

point

रीवा में कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, कीचड़ के छींटे पड़ने पर छात्रा ने दी थी गाली

MP Crime News: मध्य प्रदेश में महिलाओं से दरिंदगी के एक नहीं, बल्कि दो दिल को झकझोर देने वाले मामले सामने आए हैं. पहला मामला सतना के मैहर का है, जहां पर चार आरोपियों ने सतना से एक लड़की को किडनैप किया. उसके बाद लड़की के साथ चारों आरोपियों ने गैंगरेप किया. पीड़िता के परिजनों ने 21 सितंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. यूपी से एमपी तक लाते हुए लड़की के साथ रेप करते रहे आरोपी, फिर पीड़िता किसी तरह से जान बचाकर भागी. वहीं रीवा में एक छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है.